फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शराब पिलाने के लाइसेंस का विरोध

विज्ञापन
होम बार के विरोध में प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील चरखारी में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार की कैबिनेट में लिए गए होम बार (घरों में शराब पिलाने के लाइसेंस) के निर्णय को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भगवती मानव कल्याण संगठन के अध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता चरखारी तहसील पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने केबिनेट के होम बार निर्णय का विरोध करते हुए नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित को सौंपा। जिसमें बताया कि सरकार ने उत्तर प्रदेश आबकारी पर संशोधन करके होमबार का निर्णय लिया है। वह समाज के लिए घातक है। समाज में नशारूपी जहर का व्यवसाय कराकर असुरक्षा और बर्बादी की ओर ढकेला जा रहा है। कहा कि अभी तक सरकारी ठेकों से शराब बिकवाई जा रही थी। अब घर-घर में शराब रखने की योजना है।प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में छोटे सिंह, मानवेंद्र अनुरागी, देवेंद्र सिंह, जागेश्वर साहू, दीपेंद्र, शंकरलाल, रमाकांत, बाबूलाल, योगेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें