फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने केक काटकर मनाया डिप्टी सीएम का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी/खरेला। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन शनिवार को भाजपाइयों ने मनाया। खरेला में 51 किलो का केक काटकर दीर्घायु की कामना की तो चरखारी में हवन-पूजन कर मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन

वीपार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के जन्मदिन पर वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ हवन-पूजन किया। इस दौरान उनके दीर्घायु की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष सचिन पाठक, पीयूष खरे, युवराज सिंह, सभासद विनोद खटीक, दिनेश प्रजापति, मानवेंद्र सिंह, दीपक बुंदेला, दीपक जोशी मौजूद रहे। खरेला संवाद के अनुसार बस स्टैंड पावर हाउस मैदान पर डिप्टी सीएम के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का केक काटा। इस दौरान मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाठक, अजय विश्वकर्मा, शिवेंद्र सिंह, तेज सिंह, चंदशेखर तिवारी, खरेला देहात प्रधान अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें