फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में हंगामा, धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के बमरारा गांव में आंबेडकर पार्क की भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किए जाने से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कई बार शिकायत के बाद भी कब्जा न हटवाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर हंगामा किया और धरने पर बैठे गए। चेतावनी दी कि कब्जा न हटने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आकाश रावण के नेतृत्व में अखिलेश वर्मा, मानसिंह लोधी, रोहित वर्मा व धर्मेंद्र कुमार समेत काफी कार्यकर्ता तहसील चरखारी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठक गए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बमरारा गांव में आंबेडकर पार्क की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन से की गई। भूमि की सात बार नाप कराई जा चुकी है, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन

हंगामा व धरने की सूचना पर एसडीएम पीयूष जायसवाल व सीओ उमेशचंद्र मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन जब तक लिखित रूप से कब्जा हटवाने का आश्वासन नहीं देता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें