फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी सरकार में महिलाओं को मिला बराबर का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के सरस्वती विद्यामंदिर कालेज में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में महिलाओं को बराबर का अधिकार मिला है। सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, हर घर जल योजना का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिला है। पूर्व में महिलाओं को घर से बाहर जाकर कुएं-तालाबों से पानी लाना पड़ता था। हर घर जल योजना से अब टोटी से बाथरूम व किचन में पानी आएगा। महिलाओं का भाजपा के प्रति लगाव और झुकाव देखकर विपक्ष को मिर्ची लग रही है क्योंकि उन्हें समझ आ गया है कि आबादी का आधा हिस्सा भाजपा को समर्थन दे रहा है।
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. विजया तिवारी प्रदेश मंत्री ने कहा कि इस सरकार में हमारी बच्चियां सुरक्षित हैं। पिछली सरकारों में लूटपाट, दुष्कर्म, छेड़खानी, मनचलों की मानसिक प्रताड़ना से महिलाएं तंग आ गई थी लेकिन आज वह खुलकर सांस ले पा रही हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विभा पुरवार, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, पालिकाध्यक्षा दिलाशा तिवारी समेत तमाम महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें