अजनर (महोबा)। गरीबों के लिए आने वाले राशन की सरकारी राशन विक्रेता कालाबाजारी कर रहे हैं। रविवार को ऑटो से जा रहे 13 बोरी सरकारी राशन को थानाध्यक्ष अजनर लाखन सिंह ने पकड़ा। चालक को हिरासत में लेकर ऑटो को थाने में खड़ा कराया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी राशन से लदी आटो को कैथोरा गांव के पास से पकड़ा गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है।