महोबा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 27 नवंबर को प्रस्तावित प्रतिज्ञा रैली को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गुरुवार को महोबा आए।
इस दौरान उन्होंने रैली स्थल का जायजा लिया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की और अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की लोगों से अपील की।