फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड रूम में जाले देखकर डीएम खफा हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को चकबंदी विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदी अधिकारी कार्यालय आदि के अभिलेख चेक किए। रिकॉर्ड रूम में धूल, मिट्टी व मकड़ी के जाले देखकर डीएम खफा हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुुए दो दिन के अंदर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण दौरान डीएम ने सभी कार्यालयों की कर्मचारी उपस्थित पंजिका, चकबंदी रिकॉर्ड आदि दस्तावेजों को बारीकी से देखा। पत्रावलियों का अवलोकन कर कर्मियों को समय रहते लंबित कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने चकबंदी न्यायालय के बाहर बड़ी संख्या मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें निस्तारित कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार दीक्षित, डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार, सीओ चकबंदी अजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें