फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी ही नहीं पूरा प्रदेश जल रहा हैः नरेश उत्तम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। खेत खलिहान कुटीर उद्योग यात्रा लेकर पहुंचे गुरुवार को यहां पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं छतरपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में गुटबाजी दिखी। यह देख प्रदेश अध्यक्ष ने कुर्सी छोड़कर मंच के फर्श पर बैठ गए।
बाद में सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुआ भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होेंने कहा कि इस सरकार में लखीमपुर खीरी ही नहीं पूरा प्रदेश जल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि महोबा में फरार एक आईपीएस आज तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका। गड्ढा मुक्त सड़कों की बात करने वाली सरकार में सबसे अधिक जर्जर सड़कें है। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था से पूरे प्रदेश की जनता नाराज है। उन्होंने 391 सीट लाने का दावा करते हुए बड़ें दलों को छोड़ सभी छोटे दलों से गठबंधन करने की बात कही। सपा पदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार बनने पर बुंदेलखंड के कुटीर उद्योगों और क्रेशर उद्योग को प्रोत्साहन देकर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें