महोबा। समाजवादी पार्टी ने लोहिया भवन जनपद में मासिक बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी और सेक्टर कमेटी मजबूत करने का निर्देश देते हुए 2022 में सपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता रामजीवन दद्दा, जिला महासचिव मोहम्मद शाकिर, जिला उपाध्यक्ष चौधरी रोहित यादव, शाहिद अली राजू, रणविजय यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रखी राजपूत जी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, पप्पू राठौर, अंशु यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष यश चौरसिया के नेतृत्व में 15 कि लोमीटर तक साइकिल चला कर रैली को सफल बनाया। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष अमित यादव (रुद्र), युवजन सभा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा मौजूद रहे ।(संवाद)