फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम हत्याकांड का आज खुलासा करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा खरेला में लापता मासूम का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। मंगलवार को पुलिस घटना का खुलासा करेगी। किसी करीबी रिश्तेदार ने ही मासूम का अपहरण कर गला घोटकर हत्या की थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मोहल्ला मानिक निवासी मदन अनुरागी का पांच वर्षीय पुत्र प्रथम अनुरागी दो फरवरी को लापता हो गया था। पांच फरवरी की सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बरामद हुआ था। शुरुआती दौर में मासूम की कुकर्म के प्रयास के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या व साक्ष्य छिपाने धारा में मामला तरमीम किया था लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी का खुलासा नहीं किया है। थानाध्यक्ष खरेला दिनेश तिवारी का कहना है कि मंगलवार को घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। हत्याकांड में अभी तक एक ही व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें