फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में चाचा-भतीजा समेत आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में चाचा-भतीजा समेत आठ लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी ग्यासी (22) सोमवार की सुबह बाइक से अपने भतीजे मदन (19) के साथ महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में बिलवई तिराहे के समीप दूसरी बाइक से टक्कर होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कस्बा अजनर निवासी रवि (36) व लालबहादुर (45) मोपेड से खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में घर से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
इसी तरह अजनर निवासी कृष्णचंद्र (40), सुभाषनगर निवासी कल्लूराम (25), किड़ारी निवासी रामकली (60) व काली पहाड़ी निवासी अर्चना देवी (31) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कल्लूराम व कृष्णचंद्र की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें