फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

फोटो 27 एमएएचपी 07 परिचय-पुलिस गिरफ्त में आरोपी हनीफ मंसूरी। स्रोत: पुलिस
-आरोपी बोला, घरेलू विवाद में गुस्से में आकर पत्नी पर किया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। थाना पनवाड़ी के बिजरारी गांव में पत्नी की हसिया से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हसिया बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घरेलू विवाद में गुस्से में आकर उसने पत्नी पर हमला किया था।
बिजरारी गांव निवासी हनीफ मंसूरी 25 जुलाई की रात पत्नी मनीषा और दो बच्चों फैजान व मुस्कान के साथ घर पर था। देर रात घरेलू विवाद होने पर नशे की हालत में उसने पत्नी पर हसिया से हमला कर दिया था। सिर पर कई प्रहार किए जाने से पत्नी की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए झूठी सूचना देकर किसी अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया था। जांच और घर में मौजूद मासूम बेटे के बयान पर पुलिस ने हनीफ को हिरासत में लिया था। मनीषा के भाई रफीक ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हनीफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी हनीफ को घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी पर हसिया से हमला कर हत्या करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हसिया और उस समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें