फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़कों पर गड्ढे व अन्य अवरोध तत्काल कराएं दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। एडीएम कुंवर पंकज, एएसपी वंदना सिंह और सीओ रविकांत गोंड ने कानपुर-सागर हाईवे व कुनहेटा मार्ग का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा न रहे। सड़कों पर गड्ढे व अन्य अवरोध तत्काल दूर किए जाएं। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि दो अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों के कांवड़िए कुनहेटा मार्ग से कानपुर-सागर हाईवे से खन्ना होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस के रास्ते चित्रकूट पहुंचेंगे। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पवित्र जल लेकर झांसी-मिर्जापुर हाईवे, बांदा तिराहा, मुख्य बाजार, कुनहेटा मार्ग, ग्योढ़ी और खरेला होते हुए अपने गंतव्य को लौटेंगे। वहीं, नौ अगस्त को चित्रकूट से लौटने वाली दूसरी कांवड़ यात्रा झांसी-मिर्जापुर हाईवे से बांदा तिराहा होकर महोबा की ओर से जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें