खरेला (महोबा)। पड़ोरा गांव में महिलाओं के बीच हुई मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडें चलने से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पड़ोरा गांव निवासी विजय नारायण की पत्नी लीलादेवी खेत से घर वापस लौट रही थी। तभी गांव की महिला बृजबाला से कहासुनी हो गई। मामला गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर जमा हो गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से लीलादेवी, उसके पुत्र पवन व धीरेंद्र और दूसरे पक्ष से बृजबाला, उसके पुत्र कुलदीप व संदीप घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)