फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में धांधली से भड़के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तहसील कुलपहाड़ के ग्राम बुड़ेरा में प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन में धांधली से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्राम बुड़ेरा निवासी दिलीप कुमार, मातादीन, हरिश्चंद्र, जागेश्वर, राकेश, परमी, लीलाधर समेत दो दर्जन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गांव में डेढ़ दर्जन लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं। झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों को अपात्र घोषित कर दिया गया जबकि पक्के मकान व दो मंजिला वाले अपात्रों को आवासों का लाभ दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व सचिव ने आवास आवंटन के लाभार्थी चयन में मनमानी की है।
जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी से कराई गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने व गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच कराकर पात्रों को ही लाभ दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें