महोबा। जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी वीके निगम ने बताया कि शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत डीपीआर के सापेक्ष 6,400 लाभार्थियों की जियो टैगिंग की जा चुकी है। बताया कि 1946 लाभार्थी जांच में अपात्र पाए गए हैं। जिनकी सूचियां संबंधित नगर निकाय के नोटिस बोर्ड व डूडा कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि सूचियों में पात्र पाए गए व्यक्तियों या अपात्र पाए गए व्यक्तियों के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वह 6 नवंबर तक अपनी आपत्ति संबंधित नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी व कलक्ट्रेट स्थित डूडा कार्यालय में दे सकते है। दस नबंवर के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।