फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मेरी बंदगी स्वीकार कीजिए, भव से बेड़ा पार कीजिए...

Mon, 09 Mar 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति की ओर से सत्संग का आयोजन हुआ। वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र वर्मा ने स्वरचित रचना कबीर साहब मेरी बंदगी स्वीकार कीजिए, भव से बेड़ा पार कीजिए सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

सत्संग का शुभारंभ वंदना जय कबीर जय गुरु कबीरा से हुआ। समिति प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी ने श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न श्लोकों का वर्णन किया। पं. हरिशंकर नायक ने कहा कि जहां क्रोध होता है, वहां काल रहता है। मदनपाल ने कबीर की रचना कबिरा आप ठगाइए और न ठगिए कोई, आप ठगे सुख उपजे और ठगे दुख होई सुनाई। पं. जगदीश रिछारिया ने आए कहां से घनश्याम व रामावतार सेन ने नाहक रंग न डारो घरें न प्रीतम प्यारो फाग सुनाई। परमलाल विश्वकर्मा ने राष्ट्रभक्ति गीत हमारी भारत माता का दर्शन करले ये संसार सुनाया। साध्वी सुनीता ने कहा कि अंधविश्वास समाप्त करने के लिए कबीर के आदर्श व विचार सहायक है। इस मौके पर कामता प्रसाद चौरसिया, विनोद, लखनलाल, चंदन अनुरागी, पूरनलाल, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें