महोबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रविवार को शहर के विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बदलाव के लिए प्रयासरत नवाचारों, तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में समाज या अपने जीवन में बदलाव लाने वाली महिलाओं, समाजसेवी व समाज की रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर आगे सफल जीवनयापन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में प्राथमिक विद्यालय रहलिया की प्रधानाध्यापिका निधि जैदका, जूनियर हाईस्कूल सिजहरी की सहायक अध्यापिका अपर्णा नायक, अनुदेशक तृप्ति त्रिवेदी, मां चंद्रिका महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योति सिंह, जीआईसी रामनगर की प्रधानाचार्य आशी सिंह, सहायक अध्यापिका नीतू वर्मा, मोंटाना स्कूल की समन्वयक दीपशिखा, शिक्षिका चंद्रकांता, दीप्ति सोनी, रुचि सिंह, अर्चना तिवारी, मीरा, दया वर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण में बेहतर कार्य करने पर समीक्षा द्विवेदी, जिला योगासन सचिव विभावरी गुप्ता, महिला उद्यमी अंजली पचौरी, सरिता सोनी, उत्तर प्रदेश टूरिज्म फेलोशिप डॉ. अंशिमा गुप्ता, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य कल्पना सोनी, बाल कल्याण समिति की सदस्य मधुबाला चौरसिया, स्वास्थ्य विभाग की शिवानी चौरसिया, दिव्यांग बच्चों के लिए थेरेपी सेंटर संचालिका आरती कुशवाहा, भारती सुल्लेरे, बुंदेली गायिका अर्चना पटैरिया, गाइनाकोलॉजिस्ट डॉ. अमृता सिंह, समाजसेवी कल्पना खरे, जूली चौरसिया, संरक्षण अधिकारी संगीता राजपूत, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमारी समेत 43 को सम्मानित किया गया।