फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के अनुसार कराएं पौधरोपण, लापरवाही हुई तो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पौधरोपण समिति की बैठक डीएम मनोज कुमार ने अफसरों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि लक्ष्य के अनुसार संबंधित विभाग पौधरोपण कराएं। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। वन विभाग से पौधे प्राप्त कर तत्काल पौधरोपण का कार्य प्रारंभ करा दें। जो पौधे लगाए जाएं उन्हें सुरक्षित रखने व सिंचाई की व्यवस्था करते हुए फोटोग्राफ प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने डीएफओ संजय कुमार मल्ल को निर्देश दिए कि मांग के अनुसार सभी विभागों को समय से पौधे उपलब्ध कराएं। सड़कों के किनारे दोनों ओर छायादार पौधे रोपित कराएं। उन्होंने डीपीआरओ संतोष कुमार व खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणांचलों में सफाई व्यवस्था कराकर खाली स्थानों पर सघन पौधरोपण कराया जाए। इस दौरान डीएम व सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में एक-एक पौधरोपित किए। बैठक में परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें