फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पीहू गुप्ता बनीं मेरी धरोहर खोज प्रतियोगिता की रीजनल विनर

Tue, 13 Aug 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। इंटेक महोबा चैप्टर की ओर से पिछले साल दिसंबर में कराई गई मेरी धरोहर खोज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल महोबा की कक्षा आठवीं की छात्रा पीहू गुप्ता रीजनल विनर बनीं। इसी विद्यालय की भूमि सचान को प्रथम स्थान, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की आयुषी तिवारी को दूसरा व ज्ञानस्थली की अवनि पुरवार को तीसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा सातवीं से 10वीं तक के 190 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में धरोहर के संबंध में चित्र और इस पर 200 शब्दों का एक निबंध लिखना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली इंटेक की ओर से परिणाम घोषित किया गया। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध अभिजीत पालीवाल, प्रधानाचार्य पुनीता तिवारी, इंटेक महोबा चैप्टर के संयोजक प्रमोद कुमार पालीवाल ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें