कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपते टीचर
- फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की शाखा महोबा के टीचरों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर हाथों में काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
शुक्रवार को दोपहर बाद करीब दो बजे यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन महोबा के अध्यक्ष प्रवीण सिंह, महामंत्री विक्रांत पटैरिया सहित दो दर्जन से ज्यादा टीचरों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन्हाेंने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। डीएम वीरेश्वर सिंह ने ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को वृद्धावस्था में दी जाने वाली पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने की मांग की गई। शिक्षक नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा के कर्मचारियों को आज भी पुरानी पेंशन दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में2004 के बाद नियुक्त टीचरों की पेंशन समाप्त कर दी गई है। टीचरों की पेंशन बहाली की जाए।