फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप निर्माण कार्य न होने से लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक के अनुरूप निर्माण कार्य न होने से लोगों में गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। नगर पालिका परिषद द्वारा ठेकेदारी प्रथा से कस्बे में कराने, निर्माण कार्यों में मानक के अनुसार इंटरलॉकिंग, सीसी सड़कों व नालियों का निर्माण न कराकर मनमाने तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। इसकी शिकायत नागरिकों ने एसडीएम से कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में सड़कों से सटाकर नालियों का निर्माण होने से चौड़ी गलियां तंग गली में तब्दील हो गई हैं। जय सागर तालाब के पास हो रही इंटरलॉकिंग फुटपाथ में डस्ट का उपयोग हो रहा है। ठेकेदारों के द्वारा सड़क व इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण के दौरान तराई, कुटाई नहीं की जा रही है। अधिशाषी अधिकारी केके सोनकर ने बताया कि घटिया निर्माण की जानकारी मिली है। कस्बे के अंदर जहां भी निर्माण कार्य घटिया व मनमाने तरीके से हो रहा है। उसका मौके पर जाकर निरीक्षण करुंगा। जहां चौड़ी सड़कों को तंग किया जा रहा है, इसके लिए ठेकेदारों को नोटिस भेजा जा रहा है। निर्माण कार्य शुरु कराने से पहले पालिका को पूर्व में सूचित करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें