फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर बुलंद् की आवाज

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते पेंशनर्स। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। अखिल भारतीय पेंशनर्स राज्य महासंघ के आह्वान पर जिले के पेंशनरों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम मनोज कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी ने कहा कि वन रेंक वन पेंशन, राशिकरण की धनराशि की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष किए जाने, पेंशनरों की पेंशन में बढ़ोत्तरी भारत सरकार के समान प्रतिमाह एक हजार रुपये चिकित्सा भत्ता व कैशलेस सुविधा दिए जाने की मांग की। कहा कि इसके लिए पेंशनरों को संगठित होकर आगे आना होगा।
धरने को संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा, महेंद्र गुप्ता, शिवकुमार त्रिपाठी, जगदीश कुमार, सुरेंद्र श्रीवास्तव, शिवकुमार गोस्वामी, ईश्वरी प्रसाद, देवेंद्र सक्सेना, रफीक मोहम्मद आदि ने संबोधित करते हुए हुंकार भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें