फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट से मरीजों को मिलती है राहत

Mon, 26 May 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआ में चल रहे समर कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा की प्रक्रिया व इसका महत्व बताया। साथ ही सीपीआर व बेसिक लाइफ सपोर्ट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को समर कैंप प्रभारी शिखा राणा और डॉ. सुनैना ने छात्रों को व्यायाम और योगाभ्यास कराया। इसके बाद पनवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र की टीम में शामिल डॉ. रेनू निरंजन व सीएचओ डॉ. सपना पटेल ने बताया कि सीपीआर मतलब कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन है। सीपीआर एक आपातकालीन स्थितियों में प्रयोग की जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा है। यह उस समय इस्तेमाल की जाती है जब किसी व्यक्ति की दिल की धड़कन स्ट्रोक या अन्य गंभीर स्थिति की वजह से अचानक बंद हो जाती है। इससे आपात स्थिति के दौरान किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
सीपीआर का प्राथमिक उद्देश्य सामान्य ब्लड सर्कुलेशन और श्वास को बहाल करना है। सीपीआर प्रक्रिया के दौरान लगातार छाती को दबाने से पुनः ऑक्सीजनित ब्लड का आंशिक प्रवाह मस्तिष्क और हृदय में वापस आ जाता है जो मस्तिष्क को स्थायी क्षति या मृत्यु से बचाता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ सचिन कुमार ने भी आंखों की बेहतर सेहत के लिए उपाय बताए। कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम के जनपदीय नोडल सतीश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को कॅरिअर चयन से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें