फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकें और अपराधियों पर अभियान चलाकर करें कार्रवाई-एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेस में कर्मचारी के नेमप्लेट न लगाए होने पर नाराजगी जताई। मातहतों को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड केयर हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान यहां प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को परखा और तेजी से काम कराने के निर्देश दिए। पुलिस आवास निगम के इंजीनियर ने एक वर्ष के अंदर निर्माण कार्य पूरे होने की बात कही। आइसोलेशन बैरिक में आइसोलेट किए गए कर्मचारियों का हालचाल जाना और विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। आरओ प्लांट के निरीक्षण में कर्मचारी की तैनाती न होने पर कारण पूछा। अपराध की समीक्षा बैठक में कहा कि टॉपटेन अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की जानकारी ली। हत्या की दो घटनाओं में तत्परता से खुलासा किए जाने पर अफसरों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ चरखारी जटाशंकर राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें