फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: काम करते समय पहाड़ से गिरकर श्रमिक की मौत

Tue, 17 Jun 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के पहरा गांव में पहाड़ पर काम करते समय गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। पैर फिसलने से पत्थरों से टकराते हुए श्रमिक 200 फीट गहरी खाई में गिरा। इससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहरा निवासी रमेश (40) गांव के ही पहाड़ पर मजदूरी करता था। सोमवार की देर शाम वह पहाड़ पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी पैर फिसलने से गहरी खदान में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिक उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामबाबू ने बताया कि रमेश पहाड़ पर छेद करने का काम करता था। पहाड़ से गिरकर उसकी मौत हुई है। घटना से मृतक की पत्नी गीता, तीन बेटाें व एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले भी पहाड़ों पर काम करते समय कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पहाड़ संचालक सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम करा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें