फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुंडन कराकर जताया विरोध

Fri, 12 Dec 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में चल रहा बुंदेलखंड किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को पदाधिकारियों ने मुंडन कराकर अनोखा प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन की चुप्पी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर मुंडन कराने वालों में संगठन प्रभारी बालाप्रसाद, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत, मुकुंद लाल कुशवाहा समेत कई किसान शामिल रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि समितियों और पीसीएफ केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें निजी विक्रेताओं से महंगे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। यूरिया खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए। चेतावनी दी कि यदि खाद वितरण प्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान सीताराम नायक, पन्नालाल राजपूत, सुशील खेवरिया, राजेंद्र नगायच, डॉ. पंकज तिवारी, छत्रपाल राजपूत, देवीदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें