बिवांर(हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षा में सख्ती का असर देखने को मिल रहा है। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। तीसरी आंख की नजर में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। बिवांर के हीरानन्द पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पाली में आयोजित हुई बीए पंचम सेमेस्टर विषय इतिहास,बीएससी में भौतिक विज्ञान,एमए प्रथम सेमेस्टर बैक पेपर माइनर विषय प्रदूषण की परीक्षा के लिए 12 में से एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। शाम पाली में अर्थशास्त्र, जंतुविज्ञान,की परीक्षा में 57 परीक्षार्थीयों में से 56 ने परीक्षा दी।अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा के केंद्राध्यक्ष डॉ शिवमंगल तिवारी ने बताया कि सुबह पाली की परीक्षा में 42 परीक्षाथियों ने अपनी परीक्षा दी। वहीं शाम पाली में संस्कृत के एक छात्र ने परीक्षा दी। स्व.बाबूराम महाविद्यालय बिगहना के प्राचार्य डॉ अरविंद पांडेय ने बताया कि सुबह पाली में बीए,बीएससी पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 13 छात्रों ने दी।शाम पाली में एक ने परीक्षा की।