महोबा। कुपोषण के प्रति जागरूक करने और इसे मिटाने के लिए सोमवार को तहसील परिसर से महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में पोषण जागरुकता रथ निकाला गया। सुबह 11 बजे जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तहसील पहुंच गई। जहां से जागरुकता रथ की शुरुआत कराई गई। रथ का शुभारंभ तहसीलदार बालकृष्ण सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रथ आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड, प्राईवेट स्टैंड, पीपीएन सहित मुख्य मार्गों से होता हुआ पुन: तहसील पहुंचा।
इस मौके पर तहसीलदार ने कहा कि कुपोषण मिलकर खत्म करना होगा। धात्री माताओं व गर्भवती महिलाओं और समाज के हर तबके तक पोषण के संदेश को पहुंचाना जरूरी है। जागरूक करने के उदेश्य से पोषण जागरुकता रथ निकाला गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि यह पोषण रथ गली-गली जाकर गर्भवती, धात्री सहित अन्य महिलाओं के बीच में जागरुकता फैलाने का काम करेगा। रथ लोगों के बीच में कुपोषण से मुक्त रहने के हर तरीके को प्रसारित करेगा। इस मौके पर महिला कल्याण अधिकारी प्रिया चतुर्वेदी, सीडीपीओ यासमीन जहां, सुमन चैरसिया, शहनाज परवीन, नीलू गुप्ता, प्रतिभा श्रीवास्तव सहित तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।