बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाते कर्मी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाएंगी। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने सोमवार को बच्चों एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर अभियान की शुरूआत की। यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। जिले में 3,79,944 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कांत सिन्हा के निर्देशन पर शहर के सराफीपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय से कार्यक्रम की शुरुआत कराई। एसीएमओ ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आगंनबाड़ी केंद्र और स्कूल आदि बंद चल रहे हैं। इसलिए इस बार आशा और आगंनाबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से एक से 19 वर्ष तक के लोगों को एल्बेंडाजोल की दवा घर-घर जाकर खिलाई जाएगी। किसी भी अभिभावक को यह टेबलेट रखने या बाद में खिलाने के लिए नहीं दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक ममता अहिरवार, डीईआईसी मैनेजर डॉ. अंबुज गुप्ता सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी रहे।