फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त- एडी बेसिक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एसके महाविद्यालय जैतपुर में चल रहे अध्यापक निष्ठा प्रशिक्षण केंद्र का मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) झांसी गंगा सिंह राजपूत ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से निष्ठा प्रशिक्षण को मन लगाकर सीखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को नई तकनीक से रोचकपरक शिक्षा दिलाए जाने की गरज से जिले के जैतपुर, पनवाड़ी, कबरई और चरखारी में ब्लाक में अध्यापकों और अनुदेशकों को दिए जा रहे निष्ठा प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां पर सभी प्रशिक्षुओं को निष्ठा के साथ प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। जिससे टीचर प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बेहतर और नई तकनीक से शिक्षा दे सके। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने एसके महाविद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचकर प्रशिक्षुओं को दिए जाने वाले भोजन की भी गुणवत्ता परखी। साथ ही और बेहतर भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिलने वाली 200 रुपए की स्टेशनरी काफी कम कीमत की पाए जाने पर असंतोष जताया। इस मौके पर रमेश यादव, शहजादे तनवीर खान, जीतेंद्र कुमार, विष्णु गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें