फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नमामि गंगे की पेयजल आपूर्ति ठप, नदी से पानी लाकर बुझा रहे प्यास

Sat, 09 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। ब्लॉक कबरई के कस्बा खन्ना में 15 दिन से नमामि गंगे की पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट गहराने से करीब 15 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। हालात यह हैं कि कस्बावासी चंद्रावल नदी से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने साफ पानी के लिए नदी किनारे गड्ढे खोद लिए और बाइकों से पानी ढोकर ला रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा खन्ना में जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण कराया गया था और पूरे कस्बे में पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके बावजूद शुरुआती दौर से ही नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के बीच पिछले दो सप्ताह से कस्बे की पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीण चंद्रावल नदी के पानी से प्यास बुझाने को मजबूर है। पूजा, सुमन, छुट्टन, नंदकिशोर, रजनी आदि का कहना है कि पिछले कई दिनों से नलों से पानी की बूंद नहीं टपकी। पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में चंद्रावल नदी के किनारे गड्ढा खोदकर पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर है। पानी की व्यवस्था करने में ही उनका पूरा दिन गुजर जाता है। उधर, नमामि गंगे के अवर अभियंता अंकित गुप्ता का कहना है कि बिजली आपूर्ति न मिलने, पाॅवर की कमी होने और बिजली कर्मचारियों के शटडाउन लेने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें