संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़/खरेला। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने का सिलसिला जारी है। सोमवार को यात्रा नगर पंचायत कुलपहाड़ और खरेला पहुंची। जिसमें लोगों को यात्रा का उद्देश्य व केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पंचायत कुलपहाड़ में आयोजित शिविर में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश सक्सेना, राकेश अरजरिया, चैयरमैन वैभव अरजरिया उपस्थित रहे।
खरेला संवाद के अनुसार कस्बे के सादराय व स्वामीदास मोहल्ले में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एलईडी बैंक के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर नगर पालिका चरखारी के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, भाजयुमो के शिवम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, उज्जवला, किसान सम्मान निधि आदि के आवेदन भरवाए गए। सुनील सिंह, रुद्र शुक्ला, ईओ प्रवेंद्र राजपूत मौजूद रहे।