फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण को लेकर एलआईसी कर्मियों का विरोध

विज्ञापन
निजीकरण को लेकर विरोध जताते एलआईसी कर्मी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम की 65वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान कर्मचारियों ने निजीकरण के लिए विरोध जताया। कहा कि यदि मांगेें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को मजबूर होंगे। एलआईसी कार्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्ष तंजीम ने कहा कि एलआईसी कर्मचारियों और बीमा क्षेत्र के लिए 19 जनवरी 1956 एक एतिहासिक दिन था।
विज्ञापन

आज ही के दिन भारत में कार्य कर रही 245 देशी व विदेशी निजी बीमा कंपनियों के प्रबंधन सरकार ने एक अध्यादेश के माध्यम से अपने हाथ में ले लिया था। जो देश के बीमा क्षेत्र के राष्ट्रीयकरण की ओर यह पहला और प्रमुख कदम था। एसोसिएशन के सचिव सुरेश सोनी ने कहा कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, जिसका सभी विरोध कर रहे हैं। बैठक के बाद कर्मचारियों ने एलआईसी गेट पर हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और निजीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें