फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 49 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पुलिस हिरासत में मां-बेटी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नटर्रा गांव में रविवार को आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने छापा मारकर नकली शराब में मां-बेटी को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से 49 पेटी शराब के साथ उपकरण बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डीएम अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर आबकारी टीम अभियान चला रही है। नटर्रा में नकली शराब बनाने की सूचना पर आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण चतुर्वेदी, आबकारी निरीक्षक कुसुमाधर व थाना पनवाड़ी के एसआई अशोक सेंगर के नेतृत्व में टीम ने खेत सिंह राजपूत के मकान में दबिश दी।
अंधेरे का फायदा उठाकर खेत सिंह भाग गया। पुलिस ने मकान से शराब बनाने के उपकरण, 49 पेटी शराब, एक पैकिंग मशीन, 11,424 ढक्कन, 680 खाली शीशी, 1216 नकली लेबल सहित अन्य सामग्री बरामद की।
विज्ञापन

टीम ने मौके से खेत सिंह की पत्नी उर्मिला देवी व बेटी रागिनी को गिरफ्तार किया। उनपर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें