फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसे न मिलने से भड़के ग्रामीण, हाइवे जाम

Tue, 22 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
हाइवे पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैसा निकालने के लिए इलाहाबाद बैंक खन्ना में लाइन लगे ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब बैंक मैनेजर ने पैसा न होने की बात कही। दर्जनों नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद थानाध्यक्ष खन्ना ने लोगाें को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। आठ नवंबर को केंद्र सरकार
विज्ञापन


ने 500-1000 के नोट बंद किए गए थे। जिससे ग्राहक पैसा जमा करने के साथ ही नए नोट लेने के लिए सुबह से ही बैंक पहुंच रहे हैं। इलाहाबाद बैंक शाखा खन्ना से बन्नी, चिचारा, बरभौली, कहरा, मवई, बहिंगा, खिरुही, अटघार, गुढ़ा, सिरसी सहित 21 गांव के लोग लेनदेन करते हैं। मंगलवार को भी 100 से

अधिक लोग पैसा निकालने के लिए बैंक खुलने से पहले ही इलाहाबाद बैंक के बाहर लाइन पर खड़े हो गए। जैसे ही बैंक खुली और बैंक मैनेजर ने पैसा न होने की बात कही तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लामबंद ग्रामीणों ने कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में इलाहाबाद बैंक के सामने जाम लगा दिया और
विज्ञापन


नारेबाजी की। जाम लगा होने से सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सूचना पर थानाध्यक्ष खन्ना सतीशचंद्र शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। जाम लगाए बालादीन, मनप्यारे, मुन्ना, राधेश्याम, राहुल आदि का कहना था कि वह कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।

दो बजे के बाद बंटा पैसा
इलाहाबाद बैंक खन्ना के शाखा प्रबंधक राहुल द्विवेदी ने बताया कि एसबीआई से पैसा न मिलने के चलते ग्राहकों को पैसा नहीं दिया जा सका। दोपहर में कैश आने के बाद दो बजे के बाद ग्राहकों को पैसा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें