फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मैराथन दौड़ के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

Thu, 09 Oct 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 08 एमएएचपी 08 परिचय-मैराथन दौड़ में स्लोगन लि​खीं त​ख्तियां लेकर चलतीं छात्राएं। स्रोत: पु
विज्ञापन
महोबा। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर बुधवार को मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौरान 300 से अधिक छात्राओं व महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह ने पुलिस लाइन से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने महिला प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
एसपी ने कहा कि जब एक बालिका दौड़ में भाग लेती है तो वह केवल प्रतिभाग नहीं करती बल्कि अपने अधिकारों, आत्मबल व सपनों की ओर अग्रसर होती है। मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति है। जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग कर सशक्त बनाना है।अपर एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जब तक समाज के सभी वर्ग मिलकर योगदान नहीं देंगे, तब तक कोई भी प्रयास पूर्ण नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं व महिलाओं से कहा कि वह निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार करें। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें