फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह, कामचोर अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई- राज्यमंत्री

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पीएम आवास योजना शहरी में गड़बड़ी की बात सामने आने पर डूडा विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जाताई। कहा कि अपात्रों से योजना की राशि की वसूली की जाए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बैठक में डीएम व एसपी से कहा कि एसडीएम, बीडीओ, सीओ समेत सभी अधिकारी अपने मुख्यालय पर ही निवास करेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन एक घंटे तक जन सुनवाई करें। आमजन से अच्छा आचरण करें। सभी प्रकार के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का ध्यान रखा जाए। चिकित्सा सुविधाओं में सुधार हो। कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी गोशालाओं में भूसा, चारा, पानी, शेड की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं। टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत लक्ष्य पूर्ण किया जाए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, विधायक चरखारी प्रतिनिधि उदित राजपूत, ब्लॉक प्रमुख चरखारी सीमा कुशवाहा, सीडीओ डॉ हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर विधायक राकेश गोस्वामी एवं एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने डूडा सहित अन्य विभागों में व्याप्त गड़बड़ियों के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
बिजली संकट को लेकर आमजन परेशान हैं। शहरी हो ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह अघोषित कटौती की जा रही है। शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री की अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक कर रहे थे तो 12 बार बिजली गई और आई।
आल्हा परिषद महोबा के अध्यक्ष शरद तिवारी दाऊ ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम आल्हा स्पोर्ट्स स्टेडियम किए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि महोबा को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है जो सबके प्रिय शिरोमणि आल्हा द्वारा स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें