महोबा। मोहर्रम, रक्षा बंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी स्थान पर 50 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे। जुलूस व अलम की अनुमति नहीं होगी। घरों पर ही ताजिया रखें व उनको कर्बला ले जाने में पांच लोग ही जाएं। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर ताजिया व अलम रखने की अनुमति नहीं है। एसपी सुधा सिंह ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।
नगर पालिका साफ-सफाई, जल संस्थान और जलनिगम पेयजलापूर्ति को सुनिश्चित कराएं। कोविड नियमों का सभी लोग पालन करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग, एएसपी आरके गौतम, एसडीएम सदर मो. अवेश, एसडीएम कुलपहाड़ सुथान अब्दुल्ला, डीएसओ राजीव तिवारी, डीआईओ सतीश यादव, समस्त सीओ, ईओ एवं जनपद के समस्त थानों के थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।