फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बाहर से लिखी जा रहीं दवाएं, प्रसव के नाम पर हो रही वसूली

Mon, 24 Mar 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़/बेलाताल। सीएचसी जैतपुर में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने व प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं से वसूली के मामले में बुंदेलखंड किसान यूनियन ने डॉक्टरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबाेधित ज्ञापन एसडीएम अनुराग प्रसाद सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के बुंदेलखंड प्रभारी बालाजी, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पंकज तिवारी व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण रावत के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा व इलाज की सुविधा शासन की ओर से दी जा रही है। सीएचसी जैतपुर में प्रसव के लिए आईं महिलाओं से वसूली की जाती है। दवाएं बाहर से लिखी जाती हैं। इससे मरीज व तीमारदार परेशान रहते हैं। स्थानीय स्तर पर भी इसकी शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को दवा व इलाज निशुल्क दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें