फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़-घुमड़ बरसे बदरा

विज्ञापन
डाकघर पनवाड़ी में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। दो दिन से हो रही बारिश ने भीषण गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। रविवार की रात व सोमवार की दोपहर कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

प्री-मानसून की दस्तक से लोगों को समय से बेहतर बारिश की उम्मीद है। दो दिन से काले बादल छाए हैं। तेज हवाओं के साथ रुककर रिमझिम बारिश हो रही है। इससे तापमान 48 घंटे के अंदर छह डिग्री सेल्सियस गिरा है। दो दिन पहले अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को तापमान घटकर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि यह प्री-मानसून है। तीन दिन बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। इस बार समय से बारिश होगी।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार आधा घंटे की बारिश में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। डाकघर पनवाड़ी के अंदर पानी घुस गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीण रामप्रकाश, प्रमोद, मुन्ना आदि का कहना है कि मामूली बारिश में जलभराव होने से आने वाले दिनों में हालात और खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें