फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में सहकारी समिति के सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। भ्रष्टाचार में साधन सहकारी समिति देवगनपुरा के सचिव रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी कमलेश कुमार विश्वकर्मा व जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक श्रीराम कुशवाहा को दी गई है। जांच रिपोर्ट 15 दिन के अंदर मांगी गई है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के सभापति रामकुमार राजपूत ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि सचिव रतन सिंह ने अनियमित तरीके से फर्जी भुगतान कर धोखाधड़ी की है। सचिव ने सामान्य निकाय की बैठक की सूचना समिति के सदस्यों व संचालकों को न देकर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बैठक की कार्यवाही कर ली। कृषि यंत्र खरीद का 4.71 लाख का भुगतान उपसभापति व सचिव के संयुक्त हस्ताक्षरों से अनियमित रूप से किया गया। मामले की जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी चरखारी से कराई गई। इसमें प्रथम दृष्टया सचिव पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहाकारिता आरपी गुप्ता साधन सहकारी समिति देवगनपुरा के सचिव व बैंदों समिति का अतिरिक्त प्रभार लिए रतन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। देवगनपुरा व बैंदों साधन सहकारी समिति का कार्यभार साधन सहकारी समिति पहाड़िया के सचिव जयप्रकाश को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें