महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें शंखध्वनि के बीच मातारानी के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान साधकों ने योग क्रियाओं के साथ लोगों को नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया।
शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित महाआरती में प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि चेतनावान गुरु ही समाज में परिवर्तन कर सकता है। प्रदेश महासचिव लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि आज समाज का तेजी से पतन हो रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी, मुन्नालाल धुरिया, योगेंद्र अवस्थी, अखिलेश शिवहरे, बृजराज सिंह, पप्पू सिंह चौहान, प्रियंका, ज्योति, माया समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।