फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर फुंकने से 20 घंटे गुल रही कई मोहल्लों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शनिवार की रात शहर के आल्हा चौक में ट्रांसफॉर्मर फुंकने से 20 घंटे बिजली गुल रही। शाम को आपूर्ति बहाल की गई लेकिन कुछ देर बाद दोबारा ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर के आल्हा चौक में रखा ट्रांसफॉर्मर रात में अचानक फुुंक गया। जिससे आल्हा चौक, गांधीनगर समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात और रविवार को पूरा दिन बिजली न आने से लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए। उधर विद्युत विभाग के एसडीओ अनूप कुमार सिंह का कहना है कि लोड अधिक होने से ट्रांसफॉर्मर फुंका है। दूसरा ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें