श्रीनगर (महोबा)। तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज कर चुका प्रेमी जोड़ा सोमवार को श्रीनगर थाने पहुंचा। परिजनों के राजी न होने पर थाने में पुलिस की मौजूदगी में उनका विवाह कराया गया।
श्रीनगर थाना क्षेत्र के अतरारमाफ गांव निवासी हृदेश कुशवाहा का गांव की चंदा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बालिग होने पर दोनों ने परिजनों से विवाह करने की इच्छा जताई, लेकिन परिजन राजी नहीं हुए। इस पर प्रेमी जोड़े ने आठ दिसंबर 2020 को कोर्ट मैरिज कर ली।
सोमवार को श्रीनगर थाने पहुंचे प्रेमी जोड़े ने पुलिस को पूरी बात बताई और बालिग होने के कागजात सौंपेे। थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने थाने में दोनों का विवाह कराया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने के लिए लिखापढ़ी भी की। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया। लेकिन परिजनों के विरोध के चलते प्रेेमी जोड़े ने गांव में ही किराए का कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया।