फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात की तैयारियों के बीच लापता हुआ दूल्हा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा कबरई में जैन परिवार में बरात की तैयारियों के बीच दूल्हा अचानक लापता हो गया। बरात के लिए दरवाजे पर खड़ी गाड़ियां और तैयार रिश्तेदार दूल्हे को खोजने में लग गए। घंटों तलाश के बाद भी दूल्हे का कोई सुराग न लगने पर पिता ने कबरई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बरात न पहुंचने से वधू पक्ष के लोग परेशान रहे और देर शाम तक फोन घनघनाते रहे।
विज्ञापन

कस्बा कबरई निवासी विनय कुमार जैन के पुत्र डॉ. विभोर जैन की शादी मध्यप्रदेश के विदिशा के गांव सिरौंज निवासी रविकांत जैन की पुत्री इंजी. नेवी से तय हुई थी। सोमवार को बरात जानी थी, शाम सात बजे से सगाई की रश्में होनी थी। 16 मार्च को टीका की रश्म तय थी।
सोमवार की सुबह बरात रवाना होने की तैयारियां चल रहीं थी। रिश्तेदार व परिवार के लोग निकासी की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक दूल्हा लापता हो गया। घर व आसपास दूल्हे के न मिलने पर खोजबीन की गई। घंटों तलाश के बाद भी दूल्हे का कुछ पता नहीं चला। तब परिजनों ने कबरई थाने में घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह का कहना है कि पिता विनय कुमार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें