फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

245 वाहनों के काटे ई-चालान, 12 वाहन सीज

विज्ञापन
स्कूली बसों के चालकों का ब्रीथ एनालाइजर परीक्षण करता सिपाही। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। यातायात नियमों का उल्लंघन, फिटनेस, बीमा व मानक पूरे न करने पर 245 वाहनों के ई-चालान किए गए, 12 को सीज कर दिया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर जिले में चलाया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अनिरुद्घ सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने स्कूली वाहनों की चेकिंग की। चालकों का ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया। वाहनों में लगे अग्निशमन यंत्र व गति नियंत्रण उपकरण भी चेक किए गए।
इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बाइकों में तीन लोगों के सवार होने और हेलमेट न लगाने पर चालान किए गए। अधिक सवारियां भरकर चल रहे 12 डग्गामार वाहनों को सीज किया गया। सीओ यातायात रामप्रवेश राय ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें