फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: डीएम के स्कॉर्ट में लगी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक समेत पांच घायल

Tue, 27 Jul 2021 03:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
घायलों के हालचाल लेते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महोबा में मंगलवार को निरीक्षण को निकले जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के स्कॉर्ट में लगी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिसमें अर्दली समेत पांच लोग घायल हो गए। गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दुर्घटना हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को जिलाधिकारी पच पहरा रोड पर जैसे ही पहुंचे गाड़ी पीछे चल रही स्कॉर्ट गाड़ी के सामने अचानक से बाइक आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम व एएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। दुर्घटना में चालक रामनरेश (30) निवासी भटीपुरा, सूचना कर्मी विवेक कुमार (42) निवासी घाटमपुर, डीएम का अर्दली राजा भैया (54) निवासी गांधीनगर, दो होमगार्ड सुरेंद्र (50) निवासी थुरट व कैलाश नारायण (42) निवासी दिदवारा घायल हुए हैं। सीएमएस डॉक्टर आरपी मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें