फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अंकिता, रश्मि व शिल्पी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंकिता पटैरिया को पहला, रश्मि गर्ग को दूसरा और शिल्पी तिवारी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर स्वीप प्रभारी डॉ. एलसी अनुरागी के निर्देशन में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र सत्यम गुप्ता, हिमांशु कश्यप, हेमंत राठौर, रंजना, अफसाना, धीरज सोनी, देशराज, श्रीचंद्र, सुषमा आदि ने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह व डॉ. अनवर आलम शामिल रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू, स्वीप प्रभारी डॉ. अनुरागी ने लोकतंत्र पर अपने विचार रखे।। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. केसी वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडे, डॉ. डीके खरेे, डॉ. एसएस राजपूत, डॉ. शक्ति सक्सेना, डॉ. सोवित गुप्ता, हेमलता के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें