महोबा। ग्रामोन्नति संस्थान ने गुरुवार को महिलाओं को आजीविका जलाने के लिए जैविक कृषि तकनीक से सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मिरतला, बम्हौरी बेलदारन, सबुआ, तिंदौली, ढिकवाहा, रैपुरा, चंद्रपुरा, आदि गांवों से दो सौ महिलाओं व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
संस्थान निदेशक अरविंद खरे ने जैविक खेती के महत्व और उसके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। बताया कि पांच, छह व 11 अगस्त को संस्थान द्वारा महिलाओं को जैविक सब्जी उत्पादन के लिए भिंडी, टमाटर, बैगन, मिर्च, खीरा, गोभी, मूली आदि के बीज वितरित किए गए। उन्होंने कोरोना नियमों का पालन करने की भी अपील की। कार्यक्रम में महेश कुमार, विजय अहिरवार, दीपा, शाहिद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। (संवाद)